सामग्री पर जाएँ
प्राइम युवा लहर
लखनऊ

मुनव्वर राना साहब...... मशहूर उर्दू शायर, जिनकी शायरी में माँ, मोहब्बत और इंसानियत की झलक मिलती थी।

2 मिनट में पढ़ें

माँ' पर कहे गए मुनव्वर राणा के चुनिंदा शेर जो एक बार पढ़ने से मा का प्यार दिल में भर जाए 'मां' पर किसने क्या नहीं लिखा, लेकिन जैसा मुनव्वर राणा जी ने लिखा वैसा किसी ने नहीं लिखा, ख़ासकर उर्दू साहित्य में। उर्दू ग़ज़ल में मुनव्वर राना जी से पहले सब कुछ था- माशूक़, महबूब, हुस्न, साक़ी, तरक़्क़ीपसंद अदब और बग़ावत इत्यादि पर 'मां' नहीं थी। इसलिए उन्होंने कहा भी है कि-

माँ' पर कहे गए मुनव्वर राणा के चुनिंदा शेर जो एक बार पढ़ने से मा का प्यार दिल में भर जाए

शायरी:- 'मां' पर किसने क्या नहीं लिखा, लेकिन जैसा मुनव्वर राणा जी ने लिखा वैसा किसी ने नहीं लिखा, ख़ासकर उर्दू साहित्य में। उर्दू ग़ज़ल में मुनव्वर राना जी से पहले सब कुछ था- माशूक़, महबूब, हुस्न, साक़ी, तरक़्क़ीपसंद अदब और बग़ावत इत्यादि पर 'मां' नहीं थी। इसलिए उन्होंने कहा भी है कि-

ज़रा सी बात है लेकिन हवा को कौन समझाये,

दिये से मेरी माँ मेरे लिए काजल बनाती है।

*

यूँ तो अब उसको सुझाई नहीं देता लेकिन,

माँ अभी तक मेरे चेहरे को पढ़ा करती है।

*

वह कबूतर क्या उड़ा छप्पर अकेला हो गया,

माँ के आँखें मूँदते ही घर अकेला हो गया।

*

चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है,

मैंने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।

*

सिसकियाँ उसकी न देखी गईं मुझसे 'राना'

रो पड़ा मैं भी उसे पहली कमाई देते।

*

मैंने रोते हुए पोंछे थे किसी दिन आँसू,

मुद्दतों माँ ने नहीं धोया दुपट्टा अपना ।

*

लबों पे उसके कभी बददुआ नहीं होती

बस एक माँ है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती।

*

अब भी चलती है जब आँधी कभी ग़म की 'राना'

माँ की ममता मुझे बाँहों में छुपा लेती है।

*

गले मिलने को आपस में दुआएँ रोज़ आती हैं,

अभी मस्जिद के दरवाज़े पे माँएँ रोज़ आती हैं।

*

ऐ अँधेरे देख ले मुँह तेरा काला हो गया,

माँ ने आँखें खोल दीं घर में उजाला हो गया।

*

इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,

माँ बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है।

*

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊँ,

माँ से इस तरह लिपट जाऊँ कि बच्चा हो जाऊँ।

*

ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता,

मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सजदे में रहती है।

*

यारों को मसर्रत मेरी दौलत पे है लेकिन,

इक माँ है जो बस मेरी ख़ुशी देख के ख़ुश है।

*

तेरे दामन में सितारे होंगे तो होंगे ऐ फलक़,

मुझको अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी।

*

जब भी कश्ती मेरी सैलाब में आ जाती है,

माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है।

*

घेर लेने को जब भी बलाएँ आ गईं,

ढाल बनकर माँ की दुआएँ आ गईं।

*

'मुनव्वर' माँ के आगे यूँ कभी खुलकर नहीं रोना,

जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती ।

*

मुझे तो सच्ची यही एक बात लगती है,

कि माँ के साए में रहिए तो रात लगती है।

शायरी:- मरहूम मुनव्वर राणा जी

लेखक-महफूज़ अहमद एडवोकेट

लखनऊ की और ख़बरें

सभी देखें