भारत ने न्यूजीलैंड को DLS नियम से 4 रन से हराया।


केवीके द्वारा ऊसर व प्राकृतिक खेती पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन
कुंडा-प्रतापगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र कालाकांकर द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और नई प्रजातियों से जोड़ने के लिए विभिन्न गांवों में प्रक्षेत्र दिवस एवं खेत बचाव अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऊसर भूमि में भी बंपर पैदावार देने वाली किस्मों और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना था जिससे उपज के साथ-साथ खेतों का स्वास्थ्य बना रहे। केन्द्र द्वारा निकरा (NICRA) परियोजना के अंतर्गत ग्राम बलियापुर’ में धान की ऊसर-अवरोधी उन्नत प्रजाति CSR-60 का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन लगाया गया था। इसके साथ ही एससीएसपी SCSP परियोजना के अंतर्गत कुसेमर गांव तथा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम मुरस्सापुर में बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं दशपर्णी अर्क का प्रदर्शन किया गया था।
ग्राम बलियापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्र के प्रभारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि धान की यह सीएसआर-60 प्रजाति केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (CSSRI) करनाल द्वारा विकसित एक उत्कृष्ट लवण-सहिष्णु और उच्च उपज वाली किस्म है। जहां की मिट्टी में खारापन (लवणीयता / क्षारीयता) अधिक होने के कारण सामान्य फसलें नहीं उग पाती हैं। इसकी औसत उपज 34 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त होती है। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक महेन्द्र प्रताप सिंह ने प्राकृतिक खेती से हाने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र के किसानों में नई तकनीकों को अपनाने के प्रति विश्वास और प्रेरणा दोनों बढ़ रहे हैं।
फोटो-प्रक्षेत्र दिवस पर जुटे कृषकगण व कृषि वैज्ञानिक।
Chief Editor







