सामग्री पर जाएँ
प्राइम युवा लहर

घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी

Sabir Ali1 मिनट में पढ़ें

घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों की चोरी

-30 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, इन्वर्टर-बैटरी और कैमरा उठा ले गए चोर

कुंडा, प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के डंडौली गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। रात के अंधेरे में घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मानिकपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

डंडौली गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र रामरसीले के अनुसार, पांच नवंबर की रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे 30 हजार रुपये नकद, करीब 20 ग्राम सोने की चेन व अंगूठी, चांदी के आभूषण, कैमरा, वीडियो कैमरा, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और बैटरी समेत अन्य घरेलू सामान उठा ले गए। चोरों ने घर में रखे कीमती सामान को समेटने के बाद आराम से फरार हो गए। सुबह घर का ताला टूटा और सामान बिखरा देखकर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने घर में रखे सामान की पड़ताल की तो नकदी और जेवरात समेत कई कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत मानिकपुर थाने में देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार राय का कहना है कि चोरी की सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Sabir Ali

Chief Editor

और ख़बरें