भारत ने न्यूजीलैंड को DLS नियम से 4 रन से हराया।


मशहूर अवधी कवि और व्यंग्यकार मर्हूम रफ़ीक शादानी की एक बेहद लोकप्रिय राजनीतिक व्यंग्य कविता (हास्य-व्यंग्य नज़्म) है।
जियौ बहादुर खद्दरधारी!" मशहूर अवधी कवि और व्यंग्यकार मर्हूम रफ़ीक शादानी की एक बेहद लोकप्रिय राजनीतिक व्यंग्य कविता (हास्य-व्यंग्य नज़्म) है। इस कविता में उन्होंने खादी (खद्दर) पहनने वाले अवसरवादी नेताओं और राजनीति के गिरते स्तर पर तीखा कटाक्ष किया है।
जियौ बहादुर खद्दर धारी!
ई मँहगाई ई बेकारी,
नफ़रत कै फ़ैली बीमारी...
दुखी रहै जनता बेचारी,
बिकी जात बा लोटा-थारी..।
जियौ बहादुर खद्दर धारी!
मनमानी हड़ताल करत हौ,
देसवा का कंगाल करत हौ
खुद का मालामाल करत हौ,
तोहरेन दम से चोर बज़ारी।
जियौ बहादुर खद्दर धारी!
धूमिल भै गाँधी कै खादी,
पहिरै लागै अवसरवादी
या तो पहिरैं बड़े फसादी,
देश का लूटौ बारी-बारी।
जियौ बहादुर खद्दर धारी!
तन कै गोरा, मन कै गन्दा,
मस्जिद मंदिर नाम पै चंदा
सबसे बढ़ियाँ तोहरा धंधा,
न तौ नमाज़ी, न तौ पुजारी।
जियौ बहादुर खद्दर धारी!
सूखा या सैलाब जौ आवै,
तोहरा बेटवा ख़ुसी मनावै
घरवाली आँगन मा गावै,
मंगल भवन अमंगल हारी।
जियौ बहादुर खद्दर धारी!
Chief Editor







